नालंदा में स्कॉर्पियो व पिकअप के आमने सामने की टक्कर में पिकअप चालक जख्मी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.2k Views
1 Min Read

नालंदा: जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग अंतर्गत अलीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो व पिकअप में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसमे स्कॉर्पियो सवार को मामूली चोटें आई है। जबकि  पिकअप का चालक को गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पार जुट गया जिसके बाद लोगोने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने पिकअप वैन के अंदर फंसे चालक को निकाला बाहर

वही घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद पिकअप वैन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। वहीं घायल की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी ललित यादव के रूप में हुई है। वही इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घयल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: ऋषिकेश

Share This Article