जन सुराज अभियान को जल्द पार्टी में बदलेंगे प्रशांत किशोर, बोले-पार्टी बनते ही होंगे एक करोड़ सदस्य

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
530 Views
2 Min Read

जन सुराज अभियान लगातार एक्टिव है। इस बीच प्रशांत किशोर ने कुछ ऐलान कर दिया है। प्रशांत किशोर ने बताया है कि उनका जन सुराज अभियान कब पार्टी बनेगा। प्रशांत किशोर बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। ये पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि ‘कुछ दिन पहले हमने तय किया है कि 2 अक्टूबर को जन सुराज अभियान को पार्टी में बदल देंगे।’ बता दें कि 2 अक्टूबर को अभियान के दो साल पूरे हो रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर को जब दल के रूप में जन सुराज की औपचारिक घोषणा होगी। तब ये देश की पहली ऐसी पार्टी होगी जिसके बनते ही एक करोड़ सदस्य होंगे। यह पहले ऐसा दल होगा, जिसे बनाने वाला किसी समुदाय, परिवार और जाति विशेष से नहीं होगा। इसे बिहार भर के लोग मिलकर बना रहे होंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘इस पार्टी का नेता ना मैं था, ना रहूंगा। जो लोग इसे बना रहे हैं, वही 2 अक्टूबर को इसका संविधान भी बनाएंगे। वे लोग ही चुनाव करके अपने नेता चुनेंगे। मैं इस पार्टी का नेता कभी नहीं बनूंगा।’

Share This Article