Railway News : पटना से हावड़ा-जयपुर जाना हुआ आसान, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें रूट-टाइम…

Railway News : पटना से हावड़ा-जयपुर जाना हुआ आसान, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें रूट-टाइम...

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
746 Views
2 Min Read

पटना: ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल-झाझा-पटना-डीडीयू- प्रयागराज-आगरा फोर्ट के रास्ते हावड़ा और खातीपुरा (जयपुर) के मध्य गाड़ी सं.03007/03008 स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। वही गाड़ी सं. 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 09.06.2024 से 30.06.2024 तक प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 18.00 बजे खुलकर सोमवार को 03.25 बजे पटना जं. रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी।

वही वापसी में 03008 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल 11.06.2024 से 02.07.2024 तक प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा (जयपुर) से 05.30 बजे खुलकर बुधवार को 02.05 बजे पटना जं. रूकते हुए 12.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी । इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 09 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है। लोग अपने फैमिली के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हैं। देश के अलग अलग शहरों में छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आम ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी भीड़ से यात्रियों को बचाने के लिए कई जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

 

 

Share This Article