सहरसा में रेलवे ओवरब्रिज के नक्शे को लेकर विरोध, कारोबारी बोले- बदलाव नहीं हुआ तो 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन बंद करेंगे

HD News Desk
392 Views
1 Min Read

सहरसा में ओवरब्रिज निर्माण का सपना अब पूरा होने के कगार पर है। रेलवे और प्रशासन की ओर से सभी अवरोध दूर कर दिए गए हैं।

15 सितंबर से पहले शिलान्यास की तैयारी अंतिम चरण में है।इस बीच व्यापारियों के एक गुट ने पुल के नक्शे और चौड़ाई को लेकर आपत्ति जताई है।

आम व्यापारियों से कोई राय नहीं ली गई
बाजार बचाओ संघ ने आरोप लगाया है कि 72 फीट चौड़ा पुल बनाने की बजाय 28 फीट चौड़ाई भी पर्याप्त होगी। उनका कहना है कि नक्शा बंद कमरे में कुछ लोगों की सहमति से तैयार किया गया, जबकि आम व्यापारियों से कोई राय नहीं ली गई।

9 सितंबर से बाजार अनिश्चितकालीन बंद रहे

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर नक्शे में बदलाव नहीं किया गया तो 9 सितंबर से बाजार अनिश्चितकालीन बंद रहेगा।

Share This Article