सहरसा में रेलवे ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

HD News Desk
489 Views
2 Min Read

सहरसा, एचडी न्यूज।      पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे ने पूर्व से निर्धारित अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर अपनी भूमि को खाली कराया। नगर निगम में रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार से जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर कई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में हड़कंप मच गई , और कई ने इसे एकतरफा बताते हुए विरोध जताया। इस मौके पर रेलवे के एईएन मिलिंद शुक्ला, आईओडब्लू विनय कुमार, आईओडब्लू स्नेह रंजन, पीडब्लूआई सुनील कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी, बख्तियारपुर थाना के दारोगा विवेक कुमार, दारोगा नरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे. रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम चांदनी चौक से शुरू हुई और शहर के सब्जी मंडी, बंगाली बाजार जैसे अन्य क्षेत्रों तक पहुंची। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारी दुकानदारों की दुकानों को तोड़ने के साथ ही उनके अंदर रखा सामान भी नष्ट हो गया। कुछ दुकानदारों ने रेलवे की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान भारी संख्या में रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस मौजूद रहे।

Share This Article