बिहार के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, 10 शहरों में लू अलर्ट

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
573 Views
2 Min Read

बिहार में मॉनसून का असर दिखने लगा है। मंगलवार सुबह राजधानी पटना में बारिश हुई। वहीं बेतिया और मोतिहारी में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण शामिल हैं। इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली के लिए भी अलर्ट है।

24 घंटे में आकाशीय बिजली से 2 जिलों में 4 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। शेखपुरा, वैशाली और मुंगेर में भीषण उष्ण लहर का कहर जारी रहा। वहीं, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद एवं अरवल में उष्ण लहर रहा।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में 1 से 2 दिनों में मानसून का असर दिखने लगेगा। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोग महसूस करेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Share This Article