बिहार के 32 जिलों में बारिश की संभावना, 48 घंटे में पटना और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
668 Views
2 Min Read

बिहार के 32 जिलों में आज बारिश की संभावना है। राजधानी पटना, आरा और मधुबनी में शनिवार सुबह ही तेज बारिश हो रही है। कई शहरों में बादल छाए हैं। वहीं, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पटना और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 जुलाई तक मानसून के एक्टिव रहने का पूर्वानुमान है।

पटना में शनिवार सुबह बारिश के बीच गांधी मैदान के गेट नंबर 8 के पास की सड़क धंस गई है। बेगूसराय में स्कूल में पानी भर गया है। बच्चे बड़ी मुश्किल से स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं समस्तीपुर में रात भर हुई बारिश के बाद सड़कें झील में तब्दील हो गई है। वहीं, शुक्रवार को आकाशीय बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 17 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा-गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं।

अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान भी नहीं बढ़ेगा। शुक्रवार को पटना में 36.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पटना मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे अधिक सीवान में 94.2 एमएम बारिश हुई। बिहार में मानसून के सक्रिय होते ही गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। पटना के गांधी घाट केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर में प्रति घंटे 4 से 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।

Share This Article