बिहार में लू का एक्टिव मोड ऑन, 2 दिन तक इन 20 जिलों में जारी रहेगा प्रकोप

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
657 Views
2 Min Read

बिहार में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। लगातार भीषण गर्मी से लोगों की तबीयत पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज पटना, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल जिला में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

पटना समेत प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में लू को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 जिले बांका, समस्तीपुर, जमुई, गया, सारण, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं, बुधवार को पटना, गया, छपरा, शेखपुरा, गोपालगंज समेज 15 जिलों में पूरे दिन लू की स्थिति बनी रही। पूरे दिन तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की बात कही है। वहीं राज्य के सुपौल, अररिया पूर्णिया जिला के कुछ भागों में अगले कुछ घंटे के दौरान हल्की से मध्यम गति की बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान देहरी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

Share This Article