निर्माणाधीन भवन में बीती रात ब्लास्ट हुए बम का अवशेष भी प्राप्त हुआ

sweetysharma
553 Views
2 Min Read

दरभंगा: जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी में एक निर्माणाधीन भवन में बीती रात करीब 10:30 बजे अचानक ब्लास्ट हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। छानबीन की तो भवन से सात जिंदा बम के साथ एक ब्लास्ट हुए बम का अवशेष भी प्राप्त हुआ। पुलिस ने बहादुरपुर थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

रात्रि करीब 10:30 बजे 112 पर डायल की टीम को सूचना दी गई

तमाम घटना के संबंध में शुक्रवार को हमने दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक शिवम आर्या ने बताया की सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना अंतर्गत दिनांक 29 फरबरी 24 को रात्रि करीब 10:30 बजे 112 पर डायल कर के टीम को सूचना मिली कि छोटी एकमी में एक निर्माणाधीन भवन में कुछ विस्फोट हुआ है।

विस्फोट हुए बम निर्माणाधीन भवन से बरामद किया गया

प्राप्त सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थानाध्यक्ष लहेरियासराय, थानाध्यक्ष बहादुरपुर, गश्ती दल पदाधिकारी सअनि राजकिशोर सिंह बहादुरपुर थाना, अन्य पदाधिकारी एवं डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो घटनास्थल से सात जिंदा बम एवं विस्फोट हुए बम का अवशेष एक निर्माणाधीन भवन से बरामद किया गया। ।घटना के संबंघ में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article