Waqf Board Amendment Bill: मीसा भारती का बड़ा बयान, कहा- ‘हम लोग का स्टैंड…’

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
680 Views
2 Min Read

Waqf Board Amendment Bill 2024: केंद्र सरकार वक्फ एक्ट 2013 में लगभग 40 संशोधनों के साथ नया वक्फ संशोधन विधेयक 2024 संसद में प्रस्तुत करने जा रही है, लोकसभा में गुरुवार को इसे पेश किया जाएगा। हालांकि यह संशोधन किस प्रकार के हैं, इसका अभी कोई विवरण सामने नहीं आया है लेकिन विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं, फिलहाल आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया है।

वक्फ बोर्ड पर सांसद मीसा भारती ने कहा कि ‘इस पर हम लोग का स्टैंड क्लियर है, हम लोग इसका विरोध करेंगे। बिल में क्या-क्या चीजें हैं, क्या सरकार जो कह रही है उसमें वो सब शामिल है या नहीं? यह जब सदन पटल पर आएगा तब हम लोग देखेंगे, अभी हम लोग कह रहे थे कि सरकार को चिंता करनी चाहिए बेरोजगारी की, चिंता करनी चाहिए महंगाई की, लेकिन इस पर बात नहीं हो रही है और इस तरह के बिल ला रहे हैं। सरकार कहती कुछ और है करती कुछ और है, देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति क्या है? उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है? इस पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है। आप महिलाओं पर बात करते, इतना समय बीत गया लेकिन मणिपुर पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला।’

मीसा से जब पूछा गया कि कहा जा रहा है कि इसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा, वक्फ के जो असिमित अधिकार हैं उसको अगर कहीं चेक करने की कोशिश है तो इस पर आपत्ति क्या हो सकती है? मीसा भारती ने कहा कि ‘देखिए उदाहरण है न हमारे सामने, मणिपुर उदाहरण है, हमने देखा कि प्रधानमंत्री ने इसके ऊपर कुछ भी नहीं कहा। महिलाओं के साथ किस तरीके का दुर्व्यवहार किया गया है जो वहां के हालात हैं, तो कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है। देखते हैं कि सरकार जो कह रही है वो बिल के अंदर सचमुच है या नहीं, सदन में आता है तो देखते हैं।’

Share This Article