भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार चला रहे, यूपी में हुए दंगे का क्या?

HD News Desk
455 Views
1 Min Read

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में आगामी                       विधानपरिषद चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की कमान संभाल ली है. उन्होंने जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी विनायक गौतम और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित पत्रकारों से भी बातचीत की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार किए. उन्होंने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा, ललन सिंह और नीतीश कुमार से पूछिए कि जो भाजपा के साथ गठबंधन कर बिहार में सरकार चला रहे हैं और अल्पसंख्यकों की बात करते हैं. उत्तर प्रदेश में हुए दंगे पर अब तक कोई बयान क्यों नहीं दिया है। वक्फ बोर्ड पर सरकार जो कानून ला रही है, उस पर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का क्या रुख है, यह उन्हें साफ करना चाहिए. उन्होंने आगे यह भी कहा कि सदन के बाहर बोर्ड कानून के पक्ष में बोलने वाले लोग अल्पसंख्यकों  के हित की बात नहीं करते.

 

 

+
Share This Article