हाजीपुर में बन रहे रूसी सेना के जूते, माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक कर रहा काम

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
730 Views
2 Min Read

हाजीपुर में दुनिया के सबसे खतरनाक और ताकतवर कहे जाने वाले रूसी सैनिकों के लिए बिहार की महिलाएं जूते बना रही हैं। इन महिलाओं द्वारा बनाए जूते पहनकर रूसी सैनिक यूक्रेन में युद्ध ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंपीटेंट एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है जो पिछले 6 साल से लेदर के ऐसे जूते बना रही है, जिसकी सप्लाई रशियन आर्मी को किया जाता है। कंपनी से अब-तक लाखों जोड़ी जूते निर्यात किए जा चुके हैं।

फैक्ट्री के प्रबंधक शिव कुमार रॉय के मुताबिक यहां बने जूते रूस की सेना के लिए बेहद कारगर है। रूस में तापमान माइनस 40 डिग्री तक होती है। वहां यह जूता अपना काम बखूबी करता है। जूते के तलवे और सोल में अलग डिजाइन बनाया गया है। जूते हल्के और नॉन स्लीपरी होते हैं। जो कड़ी ठंडक के बीच भी अपना काम करता है।

हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंपीटेंट एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खास किस्म के जूते बनाती है। कंपनी से बने जूते माइनस 40 डिग्री तापमान में भी रूस के सैनिक इस जूते को पहन कर अपने सरहद की सुरक्षा करते हैं। वर्ष 2018 से कंपनी इस फैक्ट्री में जूता तैयार कर रही है। इस फैक्ट्री के अंदर वैशाली, पटना समेत राज्य के विभिन्न जिले के लगभग 300 के करीब महिला पुरुष वर्कर काम करते हैं। इनमें 70 फीसदी सिर्फ महिला वर्कर है जो रूसी सैनिकों को पहनने वाले जूते बनाती है।

फैक्ट्री के प्रबंधक शिव कुमार रॉय के मुताबिक कंपनी रूसी सेना की जरूरतों के हिसाब से ऐस जूते बनाती है, जो हल्के और फिसलन-रोधी होते हैं। कंपनी के एमडी दानिश प्रसाद की महत्वाकांक्षा बिहार में एक विश्वस्तरीय कारखाना बनाना है। कंपनी ने पिछले साल 100 करोड़ के 15 लाख जोड़ी जूते निर्यात किए हैं। कंपनी की माने तो अगले साल इसे 50% बढ़ाने का लक्ष्य है। हाजीपुर की यह कंपनी रूस के अलावा इटली, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के बाजारों में लक्जरी, डिजाइनर और फैशन शू भी निर्यात करती है।

Share This Article