विधानसभा से बाहर निकलते ही लगने लगे ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के नारे, फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन की सरकार

sweetysharma
1.3k Views
2 Min Read

झारखंड: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखा है, इस पर बहस हुई। झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन की सरकार फ्लोर टेस्ट जीतने में कामयाब हो गई है। चंपई सरकार के समर्थन में 47 वोट मिले हैं, जबकि विपक्ष को कुल 29 वोट मिले हैं। चंपई सोरेन ने विपक्ष पर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन हैं तो हिम्मत है। हेमंत सोरेन ने राज्य का कुशल नेतृत्व किया।बता दें कि चंपई सोरेन की सरकार ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया है। उसके पक्ष में 47 विधायक हैं। वहीं, विपक्ष में 29 वोट मिले हैं। बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए।

 

कोरोना के समय हेमंत सोरेन जैसे मुख्यमंत्री के रहते नहीं हुई परेशानी

विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोरोना के समय हेमंत सोरेन जैसे मुख्यमंत्री के रहते किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। लुंगी चप्पल पहनकर बाहर कमाने जाने वाले लोगों को उस समय झारखंड से बाहर से वापस लाया गया। लोगों को हवाई जहाज से भी वापस लाया गया। चंपई सोरेन ने कहा, “हमने यह देखा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बड़ा काम किया गया।”

 

सदन के बाहर हेमंत के नाम का जयकारा

झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार बनने के साथ ही झामुमो समर्थकों में जश्न का माहौल है। सत्र के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन के बाहर निकले, तो लोगों ने उनके नाम पर जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व सीएम ने भी हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया और इसके बाद वहां से पुन: ईडी कार्यालय की ओर निकल गए।

Share This Article