तेजस्वी ने बिहार के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, ललन सिंह ने दिया पलटवार जवाब

HD News Desk
303 Views
1 Min Read

पटना, एचडी न्यूज। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने  बिहार में मोकामा की घटना का हवाला देते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था, और कहा था की बिहार की कानून व्यवस्था बहुत खराब है। इस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव जी क्या बोलेंगे और  उन्हें यह बताना चाहिए कि अनंत सिंह की पत्नी को टिकट किसने दिया था? अनंत सिंह को टिकट किसने दिया था? क्या हमने दिया था? तेजस्वी यादव जी ऐसे ही बोलते रहते हैं।” ललन सिंह ने तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “तेजस्वी यादव यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार आती तो, कानून व्यवस्था दुरुस्त कर देते, लेकिन उनके पिताजी तो खुद आए थे। इतना कानून व्यवस्था दुरुस्त किया कि बिहार में अपहरण का राज हो गया था।”

Share This Article