तेजस्वी यादव ने सरकार का खजाना लूटा-नीरज बबलू

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
411 Views
1 Min Read

सहरसा के नयाबाजार स्थित अपने निजी आवास पर पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बयान दिया है। यहां उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब सत्ता में थे, तो सरकार का खजाना लूट रहे थे। सत्ता से हटे, तो NDA सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि विपक्ष के लोग खासकर के राजद के युवराज तेजस्वी यादव सरकार को लगातार बदनाम करने की कोशिश करने में लगे हुए है। जब यह सत्ता में थे, तो सरकार के खजाना को लूट रहे थे, जब सत्ता से बाहर हो गए है, तो NDA सरकार को कुछ न कुछ बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

वह लगातार कुछ न कुछ षडयंत्र करते हैं। वह चुप हो गए है और कुछ जवाब नहीं दे रहे हैं। जिस तरह से उनका पीए का सीधे नाम आ रहा है। यह लोग सरकार को बदनाम करने का का षडयंत्र कर रहे हैं। NDA की सरकार मजबूती से चल रही है। इसलिए, षडयंत्र कर रहे हैं। इन लोगों की जांच करके, सबको जेल भेजना चाहिए और संरक्षण कर्ता को भी जेल भेजना चाहिए।

Share This Article