तेजस्वी बोले- 20 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार, फिर भी क्यों है पिछड़ा राज्य

HD News Desk
339 Views
1 Min Read
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 𝟐𝟎 वर्षों से बिहार और 𝟏𝟏 वर्षों से केंद्र में नीतीश-मोदी की सरकार है।

इसके बावजूद 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार को बेरोजगारी, पलायन और गरीबी का मुख्य केंद्र बना दिया है। यह हर साल भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है।

तेजस्वी ने बनाई सवालों की लिस्ट

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवालों की लिस्ट भी बनाई है। बिहार के विकास को लेकर एनडीए सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी सरकार को जवाब देना होगा।

तेजस्वी के सवालों की लिस्ट जानिए

बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है
बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों है
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है
बिहार में इतना अपराध क्यों है
बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है
बिहार में इतनी बेरोजगारी क्यों है
बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है
बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने
बिहार में नए उद्योग धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए
बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है

Share This Article