जमुई में पुलिस टीम पर हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत कई जख्मी

HD News Desk
372 Views
2 Min Read

जमुई  के बरहट थाना क्षेत्र के कदुआतरी गांव में शुक्रवार देर शाम शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी

सूत्रों के मुताबिक, बरहट पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गांव के जंगली इलाके में बड़ी मात्रा में देशी शराब का अवैध निर्माण हो रहा है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने छापामारी की।

ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरा

छापेमारी के दौरान पुलिस जब एक घर से दूसरे घर की ओर बढ़ रही थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उत्तेजित भीड़ ने पहले चौकीदार की पिटाई की।

फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ग्रामीणों के चंगुल से बच निकलने में सफल रही।

छापेमारी के दौरान झड़प

बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है।

मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article