रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में 28 दल के नेता हुए शामिल, नहीं आए राहुल गांधी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.1k Views
2 Min Read

रांची: दिल्ली के बाद आज रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग ले रहे है। शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंच पर मौजूद हैं।

विपक्षी नेता बीजेपी सरकार को घेरेंगे!

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस वजह से वे रैली में शामिल नहीं होंगे। दिल्ली की रैली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बड़ा मुद्दा बनाया गया तो रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी नेता बीजेपी की सरकार को घेरेंगे।

रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लगाया ये नारा…

रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगाए। इधर, विपक्ष की रैली को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेएमएम उलगुलान की आड़ में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार से रोकने तथा निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। चर्चा यह भी है कि जरूरत पड़ने पर तीर से भी हमला करवाया जा सकता है।

Share This Article