जमीन विवाद में एक युवक को तीन -चार अपराधियों ने मिलकर मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत

sweetysharma
629 Views
1 Min Read

भागलपुर:     आए दिन जमीन विवाद का मामला सामने आता रहता हैं और उसमें अभी तक सैकड़ो लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसा ही कुछ जमीनी विवाद का मामला फिर से भागलपुर के सुल्तानगंज के सामने आया हैं। जहां जमीन मामले को लेकर एक युवक को चार-पांच अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। वही घटनास्थल पर ही घायल युवक की मौत हो गई। ताजा मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र का है जहां जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें सुल्तानगंज के रहने वाले किशोर बिंदु को अपराधियों ने घेर कर कनपटी में सटाकर गोली मार दी। ज  वहीं इलाज के दौरान किशोर बिंद की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर चला कर अपना जीवन चलाया करता था। वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। परिजन का रो-रोकर पूरा हाल है।

Share This Article