बिहार में पायलटों को ट्रेनिंग दे रहा एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गांव में मचा हड़कंप

sweetysharma
2k Views
2 Min Read

पटना: बिहार के गया जिले में मंगलवार की सुबह सेवा का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर गेहूं के खेत में गिर गया। बता दें कि एयरक्राफ्ट में बैठे दोनों पायलट महिला पुरुष को गांव वालों ने बाहर निकाला दोनों पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि इंजन में खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। दरअसल हादसा बोधगया थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव के कंचनपुर में हुआ मंगलवार को गया ओटीए से रूटीन ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट उड़ा था।

अचानक एयरक्राफ्ट में तकनीक खराबी होने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि अचानक एयरक्राफ्ट में तकनीक खराबी आ गई जिससे एयरक्राफ्ट अनियंत्रण होकर गेहूं के खेत में जा गिरा। इस घटना के बाद ग्रामीण में अफरा- तफरी मच गई। हालांकि हादसा के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इस घटना में एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हो गया। इसे प्लास्टिक कवर से कवर करने के बाद वापस कैंप ले जाने की तैयारी की गई। घटना के बाद ग्रामीण क्षतिग्रस्त माइक्रो एयरक्राफ्ट को टांग कर एक खेत से दूसरे खेत में ले जाते दिखे।

सेना के अधिकारी बोले प्रशिक्षण के लिए भरा था उड़ान

गेहूं के खेत में गिरे एयरक्राफ्ट को उठाकर खाली पड़े खेत में ले जाकर रखा गया। घटनास्थल पर मौजूद सेना के एक अधिकारी ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि माइक्रो एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरा था। अचानक इंजन फेल होने की वजह से एयरक्राफ्ट में तेज आवाज आई और यह साथ खेत में जा गिरा। क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article