खुशखबरी! BPSC ब्लॉक बागवानी अधिकारी के 258 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
687 Views
3 Min Read

Bihar BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने Block Horticulture Officer के पदों पर भर्ती के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार  258 भर्तियों के लिए ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) पदों की घोषणा की है। इक्छुक एवं योग्य उम्मदीवार 23 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पात्रता, पद जानकारी, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान और सभी अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

भर्ती विवरण

पद नाम अनारक्षित ईडब्लूएस ईबीसी ओबीसी एससी एसटी कुल पद
ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) 86 45 31 56 32 08 258

शैक्षणिक योग्यता

बिहार बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता में उम्मदीवार ने विज्ञान में स्नातक बी.एससी हॉर्टिकल्चर साइंस / कृषि साइंस से की हो। शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन का अवलोकन करे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / अन्य राज्य: 750/-
  • एससी / एसटी / पीएच: 200/-
  • महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी): 200/-
  • आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन / ऑफ़लाइन शुल्क मोड के माध्यम से जमा किया जाएगा।

आयु सीमा

 

  • 01/07/2023 को न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • पुरुषों के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • महिलाओं के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए आयु सिमा छूट की जानकरी के लिए नोटिफिकेशन का अध्यन करे।

महत्वपूर्ण दिनांक

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि  7 जुलाई 2024
आवेदन पत्र शुरू होने की तारीख 23 जुलाई 2024
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2024
बिहार बीएचओ परीक्षा तिथि 2024 घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित की जाएगी

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

  • बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/main/home पर जाए।
  • रजिस्ट्रेशन करे और लॉगिन करे।
  • आवेदन के लिए apply online लिंक पर क्लिक करे।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरे।
  • जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करे।
  • यदि लागू हो तो फीस जमा करे।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करे और एक प्रिंट आउट निकल लें।
Share This Article