दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया अधमरा, जांच में जुटी पुलिस

sweetysharma
516 Views
1 Min Read

नालंदा:    नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव में दबंगों ने अकेली महिला के साथ मारपीट कर पूरी तरह से अधमरा कर दिया। अधमरा करने के बाद महिला को मृत समझकर फेक दिया। स्थानीय लोगो की नजर जब महिला के ऊपर पड़ी तब मुखिया और ग्रामीणों की मदद से जख्मी हालत में महिला को नुरसराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में महिला को बिहार शरीफ रेफर कर दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जाता है जख्मी महिला के पति के ऊपर अपने ही रिस्तेदार का हत्या का आरोप है। जिसके कारण हत्या के आरोपित पति के पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया गया। यानी हत्या के प्रतिशोध में महिला की भी हत्या करने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Share This Article