भागलपुर में अचानक धराशायी हुआ मकान, बाल-बाल बचे दोनो बच्चे

sweetysharma
1.1k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिले के मुन्दीचक में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जिस समय एक पुराना मकान भरभरा कर जमीन पर ध्वस्त हो गया, लोगों को कई आशंकाएं होने लगी आखिर यह मकान गिरा तो गिरा कैसे ताजा मामला भागलपुर के मुंदीचक वैष्णो दरबार के पास की है। जहां पुरानी मकान अचानक गिर जाने से आसपास में अफरा तफरी का मोहोल हो गया।

दोनों बच्चे सूझबुझ से बल-बल बचे

हालांकि इस पुराने मकान के गिरने से किसी तरह कि हताहत जैसी घटना सामने नहीं आई है। फिलहाल माहौल शांत है, वही बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना मकान था, जो  किशोरी शाह का है। स्थानीय लोगों की माने उक्त पुराना माकन में दोनों बच्चे थे। परंतु घटना के दौरान दोनों बच्चे अपनी सूझबुझ से बलबल बच गये है। हालांकि इस घटना में को भी हताहत कि सुचना नहीं है।

 

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article