Railway News: पटना से मंगलुरू सेंट्रल एवं मुजफ्फरपुर – सिकंदराबाद के मध्य स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, जानिए रूट-टाइमिंग

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.4k Views
2 Min Read

पटना: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते पटना और मंगलुरू सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03243 पटना-मंगलुरू सेंट्रल स्पेशल पटना से दिनांक 01.06.2024 को 22.30 बजे खुलकर 04.06.2024 को 07.00 बजे मंगलुरू सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03244 मंगलुरू सेंट्रल-पटना स्पेशल मंगलुरू सेंट्रल से दिनांक 04.06.2024 को 20.00 बजे खुलकर 07.06.2024 को 05.30 बजे मंगलुरू सेंट्रल पहुंचेगी।

 

इसी तरह हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते मुजफ्फरपुर और सिकंदराबाद के मध्य भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 05295 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल मुजफ्फरपुर से 01.06.2024 को 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05296 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल 03.06.2024 को सिकंदराबाद से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि लोग देश के अलग अलग शहरों में छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आम ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। भीड़ से यात्रियों को बचाने के लिए कई जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 1 जून को पटना से मंगलुरू सेंट्रल और पाटलिपुत्र स्टेशन के रास्ते मुजफ्फरपुर से सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जिससे यात्रियों को सुबिधा होगी

 

 

Share This Article