चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा देकर चौकाया, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

sweetysharma
750 Views
2 Min Read

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले जब चुनाव की अधिसूचना की लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं , तब अचानक से चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। अरुण गोयल का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर भी कर लिया है। इसकी भनक आयोग के किसी अधिकारी को पहले से नहीं थी। उनका कार्यकाल 2027 तक था। उलका एकाएक इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर रहा हैं । अब यह देखना है कि गोयल के इस्तीफे से क्या लोकसभा चुनाव की समय सीमा पर कोई असर होगा या नहीं। गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को भारत के चुनाव आयुक्त (ईसी) के रूप में कार्यभार संभाला था। सूत्रों के मुताबिक, किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि अरुण गोयल  अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। वहीं, तीन दिन बाद आयोग को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाना है और अभी 2 दिन पहले ही आयोग पश्चिम बंगाल के दौरे से वापस लौटा है।

भारतीय चुनाव आयोग में पहले से था एक पद खाली, अगले हफ्ते हो सकती है लोकसभा चुनाव तारीख की घोषणा  

उल्लेखनीय है कि भारतीय चुनाव आयोग में पहले से ही एक पद खाली था और अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पास ही पद बचेगा। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है। अरुण गोयल की विदाई तब हुई जब उनका कार्यकाल तीन साल बचा था। इससे पहले चुनाव आयुक्त अनूप पांडे इसी साल फरवरी में रिटायर हो गए थे। गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को भारत के चुनाव आयुक्त (ईसी) के रूप में कार्यकार संभाला था।

Share This Article