आरा में नाराज पति टावर पर चढ़ा, मनाने की जिद ठान पत्नी को बुलाया ऊपर

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
570 Views
2 Min Read

बिहार में शराबबंदी के बाद भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब पीकर कई तरह के ड्रामा भी कर रहे हैं। ताजा वीडियो बिहार के आरा से सामने आया है। जहां एक पति शोले फिल्म के वीरू की तरह पानी की टंकी की जगह टावर पर चढ़ गया है। इतना ही नहीं वो अपनी पत्नी से भी टावर के ऊपर चढ़ने की जिद लगाए बैठा है।

दरअसल, भोजपुर में शराब पीने के लिए पति ने अपनी पत्नी से झगड़ा किया। फिर शराब के नशे में पति टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। पूरा मामला भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के सिन्हा गांव का है, जहां पत्नी से नाराज मो. कयामुद्दीन (48) मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी की भी नहीं सुना।

कयामुद्दीन बार-बार कह रहा था कि पहले मेरी पत्नी को ऊपर भेजो, वो यहां आकर मनाएगी तभी उतरूंगा। अगर ऐसा नहीं किया, तो यहीं से कूदकर जान दे दूंगा। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

पुलिस ने मिठाई, पैसे का लालच दिया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। अंत में अग्निशमन विभाग को बुलाया गया, फिर भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सलाह दी कि वो शराब पिया है, इसलिए पुलिस के डर से नीचे नहीं उतर रहा है। पुलिस वहां से हटकर कहीं छिप गई, तो वो खुद 3 घंटे बाद नीचे उतरा। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article