Jharkhand: जामताड़ा को मिली सड़कों की सौगात, मंत्री इरफान अंसारी बोले- कम समय में विकास की नई लकीर खींच रहा हूं

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
485 Views
2 Min Read

Ranchi : झारखंड के जामताड़ा को सड़कों की सौगात मिली है। लगभग 26 करोड़ की लागत से ग्रामीण सड़कें बनेंगी। जामताड़ा में नारायणपुर और कर्माटांड़ के कई महत्वपूर्ण सड़कें बनेगी। ग्रामीण विकास मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि – अपने कार्यकाल के कम समय के बावजूद विकास योजनाओं को अमल में लाकर तेजी से विकास का काम कर रहा हूँ।

निम्नांकित सभी सड़के टेंडर प्रक्रिया में चली गई है-

1)कबरी बरमुंडी मोड से कबरी नीचे टोला तक- 2.6 km

2)गूंदलीपहाड़ी से चिरुडीह मुचियाडीह मुख्य पत्र तक-4.25 km

3)कीनूडीह विद्यालय भवन से चंद्रढीपा तक-1.76 km

4)दुलाडीह से चारेडीह आदिवासी ग्राम- 1.8km

5)तेतुलडंगाल से केवटजाली- 1.68km

6.)फुलजोरी से गूंदलीपहाड़ी भाया गोलपहाड़ी-5.6 km

7)बागजोरी से कमरपाड़ा 1.5 km

8)नवाटांड जंगलपुर मुख्य पथ से खरियोडीह आदिवासी टोला होते हुए एकसिंहा मुख्य पथ तक- 4.5 km

9) जंगलपुर से सोनबाद मुख्य पथ-4.2 km

10)रिंगो चिंगो मोहनपुर मुख्य सड़क रतनोंडीह से गुनीडीह आदिवासी टोला-3.6 km

सभी विधायकों को 10-10 करोड़ की सड़कों का तोहफा

आगे मंत्री इरफान अंसारी ने सभी विधायकों को अतिरिक्त 10-10 करोड़ की सड़कों का तोहफा देते हुए कहा कि आप सभी लोग विकास में मेरा सहयोग करें। मेरा एकमात्र लक्ष्य विकास करना जिसमें आप सभी को मेरा साथ देना है। राजनीतिक लड़ाई अपनी जगह है।

आगे उन्होंने कहा कि एक भी ग्रामीण सड़क अधूरी न रहे जिससे हर गांव तक सुगम परिवहन और विकास की राह सुनिश्चित हो सके। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को न केवल बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी बल्कि उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ भी कम होंगी।

जामताड़ा के निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है। स्थानीय लोगो ने कहा कि डॉक्टर इरफान अंसारी के प्रयासों से हमारे गांव में भी सड़क का निर्माण हो रहा है जिससे हमें शहर तक जाने में आसानी हो रही है।

 

Share This Article