महाशिवरात्रि: अजगैविनाथ मंदिर में पटना के चीफ जस्टिस ने की पूजा अर्चना

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.1k Views
1 Min Read

भागलपुर: सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस संजय करोल पहुंचे। इस दौरान चीफ जस्टिस संजय करोल ने अजगैविनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ व मईया पार्वती की पूजा अर्चना किये। वही सुलतानगंज थाना प्रभारी प्रिय रंजन, एसडीओ धन्नजय कुमार, डीएसपी मंगलेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चन्द्र यादव, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने भव्य स्वागत करते हुए बुके व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान चीफ़ जस्टिस संजय करोल ने अजगैविनाथ मंदिर का अवलोकन करते हुए पहले बेहतर अजगैविनाथ मंदिर कि व्यवस्था पर खुशी जाहिर की। इस दौरान समाजिक संगठन के लोग एंव दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article