कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत

sweetysharma
916 Views
2 Min Read

भागलपुर:

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में बुधवार की दोपहर कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। लोगों ने रेस्क्यू कर उसे कुएं से बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब रेस्क्यू के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया और फौरन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अधेड़ की पहचान विजय शाह के 35 वर्षीय पुत्र रघुवीर शाह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह कुएं से पानी भरने के लिए गया हुआ था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया जिसके कारण वह कुएं में डूब गया। मृतक किराना स्टोर दुकान चलाकर अपना घर का भरण- पोषण करता था. मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आगे यह भी बताया कि घर में कमाने वाले सिर्फ एक वही था जिसके सहारे घर चल रहा था। लेकिन मृत हो जाने के बाद घर के सदस्य बेसहारा हो गए है। इधर घटना के बाद मौके पर मधुसुदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया परिजनों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया है।

Share This Article