रोहतास में ग्रामीण चिकित्सक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

sweetysharma
967 Views
2 Min Read

रोहतास: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करबंदिया के पास एक ग्रामीण चिकित्सक का शव बरामद हुआ है। मृतक केशव पाल राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता भी था इधर ग्रामीण इस घटना को हत्या बता रहे है, वही घटना से नाराज लोगो ने अमरा तलाव के पास सड़क को जाम कर दिया है। तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े है।

शव को सड़क पर रखकर किया सड़क जाम

दअरसल स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है मृतक का नाम केशव कुमार पाल बतया जाता है। जो गायघाट गांव का निवासी था घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि कल शाम जब वह अपने क्लीनिक को बंद कर जब अपने घर गायघाट की तरफ बाइक से लौट रहे थे इस दौरान की यह घटना बताई जाती है लेकिन आज सुबह-सुबह लोगों ने उनका शव बरामद किया है जिसके बाद कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को अमरा तालाब के निकट सड़क पर रखकर सासाराम से डेहरी जाने वाले सड़क को जाम कर दिया है

 

चिकित्सक राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे

घटना की सूचना मिलने पर सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन तथा स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची है। तथा लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे है वही लोग हत्या मामले की त्वरित जांच करने की मांग कर रहे हैं। बता दे की ग्रामीण चिकित्सक केशव कुमार पाल राजद के भी कार्यकर्ता थे तथा राष्ट्रीय जनता दल से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।कल देर शाम क्लीनिक से वह घर की तरफ जा रहे थे इसी बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी तथा खाई में फेंक दिया । दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो।

 

रिपोर्ट: रूपेश कुमार

Share This Article