मुजफ्फरपुर में पति से फोन पर लड़ाई कर 2 बच्चों के साथ खाया जहर, महिला और बेटी की मौ’त

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
465 Views
3 Min Read

मुजफ्फरपुर में पति से फोन पर विवाद होने के बाद पत्नी ने 5 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। रिंजू देवी(29) और उसकी बेटी प्रियांशु कुमारी की मौ’त हो गई है। जबकि बेटा किशन कुमार का एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि एक साल की बेटी को जहर नहीं खिलाया।

घटना रविवार की रात करीब 11 बजे की है। रिंजू और उसके पति मंजीत महतो के बीच फोन पर बहस हुई थी। बहस धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई। पति मुंबई में काम करता है। घटना कुढ़नी प्रखंड के तुर्की थाना के तारसन की है।

रिंजू ने इस घटना की जानकारी मोबाइल से अपनी बड़ी बहन चुनचुन देवी को दी थी। रात अधिक होने के बाद उसकी बड़ी बहन ने अभी सो जाने और सुबह कॉल करने की बात कही, लेकिन गाली-गलौज से आहत रिंजू ने पहले प्रियांशु और किशन को कीटनाशक पदार्थ थाइमेट खिलाया और फिर खुद भी खा लिया।

रिंजू के भाई रंजन मांझी ने बताया कि दोनों ने 10 साल पहले घर से भाग कर शादी रचाई थी। दोनों का घर एक-दूसरे के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर था। अपनी मर्जी से शादी करने के बाद दोनों पति-पत्नी तारसन गांव स्थित नहर के तटबंध पर झोपड़ी का घर बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। दोनों गरीबी के बावजूद सुखमय जीवन जी रहे थे। मंजीत मुंबई में मजदूरी करता है। शादी के बाद ऐसी शिकायत नहीं मिलती थी। सोमवार की सुबह बगल के लोगों ने मेरी मां को सूचना दी।

प्रियांशु और किशन के रोने की आवाज पर बहू की कमरे में पहुंचे ससूर भरोसी महतो को देख कर उसका पोता कहने लगा। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद भरोसी महतो ने उप मुखिया और लोगों की सहायता से तीनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। रिंजू की मां जलसिया देवी ने उसके पति पर एसकेएमसीएच थाने में बयान दर्ज कराया है। एसकेएमसीएच थानेदार डॉ. ललन पासवान ने बताया कि बयान की कॉपी तुर्की थाने को भेजी जाएगी।

Share This Article