लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया सफल उद्भेदन, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

sweetysharma
2k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुरानी सराय के समीप रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे लोगों से हुए लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटा के अंदर सफल उद्भेदन करते हुये 5 अवैध हथियार एवं 4 कारतूस के साथ 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यह वारदात का अंजाम अपराधियों ने उस वक्त दिया, जिस समय रेलवे ट्रैक पर कार्य किया जा रहा था।

रेलवे ट्रैक पर लोग जब कार्य कर रहे थे, उसी दौरान घटना को दिया अंजाम

बताया जाता है कि जब पुरानी सराय के समीप रेलवे ट्रैक पर लोगों जब कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर व मारपीट कर 4400 रूपये लूट लिये। इस संबंध में नाथनगर थाना कांड सं. 130/24 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया तथा कांड का उद्भेदन हेतु एक SIT टीम गठित की गई है। उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 4 अभियुक्तों को अवैध देशी हथियार के साथ नाथनगर थाना क्षेत्र से किया गया।

 

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article