काराकाट सांसद महाबली का बड़ा बयान, सीएम नीतीश कुमार आगे पलटी मारे तो इसके लिए हमलोग है तैयार

sweetysharma
2.4k Views
2 Min Read

रोहतास: जिले में जदयू के काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने कहा है कि बिहार तथा बिहार की जनता के हित में अगर नीतीश कुमार जी को आगे भी पलटी मारी तो भी वे लोग इसके लिए भी तैयार हैं। दअरसल जिले के डेहरी में स्वतंत्रता सेनानी बुधन राय वर्मा के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जदयू सांसद महाबली सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तथा उनकी पार्टी बिहार के 14 करोड़ जनता के हित के लिए काम करती है उसके लिए अगर आगे भी पलटनी पड़े, तो इसके लिए भी नीतीश कुमार तथा उनकी पार्टी तैयार है।

बिहार का विकास सीएम नीतीश की प्राथमिकता

कार्यक्रम में भाजपा के नेता व पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव भी मौजूद रहे इस दौरान महाबली सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की प्राथमिकता सिर्फ बिहार का विकास है और इसके लिए ही वह काम कर रहे हैं इसलिए यह मायने नहीं रखता कि वे कब किधर जा रहे हैं मायने यह रखता है कि नीतीश कुमार किस एजेंडा के तहत काम कर रहे हैं बिहार के विकास और बिहार के लोगों की भलाई यही इनकी प्राथमिकता है ऐसे में अगर आने वाले समय में नीतीश कुमार फिर पलटी मारते हैं, तो भी कोई दु:ख नहीं होगी। बता दें की डेहरी के थाना चौक पर स्थित वर्मा कांप्लेक्स में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल कैंप भी लगाया गया।

 

 

रिपोर्ट: रूपेश कुमार

 

Share This Article