गया में महिला ने किया सुसाइ’ड, पति के बाथरूम जाने पर लगाई छलांग

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
3.3k Views
3 Min Read

गया में हार्डवेयर व्यवसायी की पत्नी ऋचा सेठ ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिला से कूदकर जान दे दी है। सिर के बल गिरने से मौके पर ही मौ’त हो गई। जिस समय ऋचा ने किचन की खिड़की से छलांग लगाई, उस समय उसका पति राजन सेठ वॉशरूम में था।

घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया। अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के 403 नम्बर फ्लैट में राजन सेठ अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस फ्लैट में पहुंची तो वहां किचन में ब्ल’ड के धब्बे मिले। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से राजन सेठ बिजनेस टूर पर दिल्ली गए थे। शुक्रवार की रात ही लौटे थे। फ्लैट में रहने वाले लोगों के बीच चर्चा है कि रात में क्या हुआ कि ऋचा सेठ सुबह आत्म’हत्या कर ली। इस सवाल को पुलिस भी तलाश रही है।

लोगों का यह भी कहना है कि राजन सेठ का हार्डवेयर का अच्छा कारोबार है। उसका अपना पैतृक घर रेलवे सिनेमा घर के पास है, लेकिन यहां पिछले कुछ सालों से रह रहे थे। पिता से उसकी किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि ऋचा को शुक्रवार को अपने बच्चे के साथ कैंपस में मस्ती करते देखा था। उस समय तो सब कुछ ठीक लग रहा था। शनिवार सुबह को भी राजन सेठ अपने 4 साल के बच्चे के साथ खेलते देखे थे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ऋचा डिप्रेशन में थी। उसे पिछले एक साल से कोई बीमारी थी, जो ठीक नहीं हो रही थी।

इधर रामपुर थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस ने श’व को पोस्ट’मार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक इस मामले में महिला के पक्ष से किसी का आवेदन नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ कर रही है। कोई ठोस जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article