पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, पानी फैक्ट्री में करता था काम

sweetysharma
464 Views
2 Min Read

भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पीछे अपने परिवार के संग रह रहे एक युवक ने खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन गेट को तोड़कर किसी तरह अंदर पहुंचे तो देखा कि पंखे के सहारे शव लटक रहा है। जिसके बाद आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक की पहचान बरारी के निवासी पंकज कुमार यादव के रूप में की गई है। मृतक शादीशुदा है। पानी फैक्ट्री में काम कर अपना घर का भरण पोषण करता था। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के मौजूदगी में फंदे से युवक के शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि देर रात ही युवक ने फंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली होगा।

आत्महत्या की आशंका पारिवारिक विवाद में करने की बात कही

घटना के संबंध में मृतक के परिजन दीपक ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर ही उन्होंने आत्महत्या की होगी। उन्होंने आत्महत्या की आशंका पारिवारिक विवाद में करने की बात कही। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article