दिसंबर में होगी TRE 4 की परीक्षा, शिक्षा मंत्री बोले- जनवरी में रिजल्ट भी आ जाएगा

HD News Desk
1k Views
2 Min Read

बिहार में TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 16 से 19 दिसंबर के बीच परीक्षा होगी। 20 से 26 जनवरी तक परीक्षा का रिजल्ट भी आ जाएगा। हालांकि, बीपीएसएसी की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है।

हालांकि, टीआई 4 में कितनी सीटों को लेकर वैकेंसी आएगी। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही इसके बारे में बताया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या फिलहाल सभी जिलों से नहीं मिली है। आंकड़े अभी जुटाए जा रहे हैं।

एसटीईटी की भी परीक्षा होगी

एसटीईटी को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सितंबर से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।  इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से 16 सितंबर तक लिए जाएंगे।

एसटीईटी की परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी। इसका रिजल्ट 1 नवंबर तक घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर से बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) आयोजित की जाएगी।

ट्रांसफर की वजह से लग रहा है समय

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में स्कूल के शिक्षकों का ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की प्रक्रिया 5 से 13 सितंबर तक चलेगी। शिक्षकों को 3 लोकेशन का ऑप्शन दिया जा रहा  है।

 

Share This Article