भागलपुर में अनियंत्रित कार ने दो टोटो में मारी टक्कर, चार यात्री घायल

sweetysharma
2.1k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिले में एक अनियंत्रित कार ने लगातार दो टोटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगो का बताना है कि, इस घटना में चारो लोग गंभीर रूप से घयल हो गये। घटना के बाद जब आसपास के लोग मौके पर पहुचें तो देखा चारों खून से लथपत है। वहीं आसपास के लोगों ने सभी लोगो को उठाया और आनन फानन में मायागंज अस्पताल ले जाकर इलाज के लिए भर्ती करवा दिया जहां सभी घायल का उपचार जारी है।

 

वही घटना भागलपुर तिलका मांझी थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने की है। वही टोटो चालक रजांदिपुर का रहने वाला है, उन्होंने बताया कि जिस कार ने टक्कर मारी वह काफी तेज रफ्तार में था। आपको बता दे कि यह दुर्घटना हुई जिसमें यात्री समेत चालक भी घायल हो गए देखते ही देखते घटना स्थल पर जाम का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर तिलका मांझी पुलिस पहुंच कर जाम को छुड़वाया फिर यातायात बहाल हुई।

 

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article